Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भारत स्काउट्स गाइड प्लाटून को स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए मिला प्रथम पुरस्कार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में विभिन्न प्लाटून द्वारा हिस्सा लिया गया। परेड का नेतृत्व डॉ. कविता (एसीपी) हरियाणा पुलिस सर्विस द्वारा किया गया। जिला में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परेड की सलामी ली।

परेड में शामिल हुई भारत स्काउट्स गाइड की टुकड़ी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ जिसका नेतृत्व गाइड लीडर पिंकी ने किया। हरियाणा पुलिस (पुरुष) व हरियाणा पुलिस (महिला) ने दूसरा स्थान साँझा किया। हरियाणा पुलिस (पुरुष) का नेतृत्व पीएसआई सुरेंदर कुमार कर रहे थे, 

वहीँ हरियाणा पुलिस (महिला) टुकड़ी को प्लाटून कमांडर पीएसआई ममता अपना नेतृत्व प्रदान किया। प्लाटून कमांडर एएसआई सुलतान सिंह के नेतृत्व में हरियाणा आर्म्ड पुलिस (मधुबन) व प्लाटून कमांडर सुभाष के नेतृत्व में सेंट जोन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड तीसरा स्थान प्राप्त कर साँझा किया।

Related posts

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का करें सम्मान,किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या उससे ऊपर या बराबर न लगाएं नागरिक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आज आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, दिए दिशा निर्देश। 

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र व उनके परिवार के 8 सदस्यों ने हौसलों के उड़ान से दी कोरोना को मात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x