Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबादआखिरकार रेलवे अंडरपास में चली गई बैंक मैनेजर और कैशियर की जान,वर्षों से लोग समाधान करने की कर रहे थे मांग-वीडियो।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आखिरकार फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद स्थित रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी एक एक्सयूवी-700,जिसमें एक निजी बैंक के मैनेजर और कैशियर सवार थे, की गाड़ी डूबने से उसमें बुरी तरह से फंस गए, और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन होश उड़ गए,और आनन-फानन में पूरे ताम झाम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे,और पानी डूबी हुई एक्सयूवी-700 गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला,और दोनों के शवों को गाड़ी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया जहां पुलिस ने आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया। ये दर्दनाक हादसा बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।

खबर के अनुसार बैंक मैनेजर पुण्य श्रेय शर्मा, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स सिटी के एक फ्लैट में रहते थे, और गुरुग्राम के सेक्टर -31 स्थित एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रात लगभग साढ़े 11 बजे एक्सयूवी-700 में अपने बैंक के कैशियर विराज द्विवेदी के साथ गुरुग्राम से फरीदाबाद में घर के लिए आ रहे थे। जैसे ही ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास के पास पहुंचे तो देखा कि अंडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ था पर उन्हें ये अंदाजा नहीं था, कि भरे हुए पानी की ऊंचाई कितनी होगी, ये सोचा की उनकी गाड़ी पार हो जाएगी। जैसे ही उन्होनें अंडरपास में अपनी को घुसाया तो उनकी गाड़ी में एक दम से पानी भरने लगा, और पानी भरे होने के कारण गाड़ी का गेट, और शीशा एकदम से बंद हो गए, इस जबरदस्त मुश्किल के वक़्त में उनके सभी प्रयास असफल हो गए, और उन दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि कल पुरे दिन जबरदस्त बारिश हुई थी वावजूद इसके जिला प्रशासन ने वहां पर कोई बैरिकेडिंग नहीं लगाई थी। मृतक विराज द्विवेदी गुरुग्राम में रहते थे , उन्हें आज शनिवार को दिल्ली में किसी काम से पहुंचना था। इस लिए बैंक मैनेजर पुण्य श्रेय शर्मा छोड़ने फरीदाबाद आ रहे थे कि रात को इन्हीं के घर पर रुक जाएंगे। और कल सुबह दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद की प्रियंका सहित 15 लोगों से सीधे फोन पर बात की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आपकी सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी, फिर भी रह गई हो तो पूरी कर दूंगा, विधायक राजेश नागर को दिया आशीर्वाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x