Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, रोने पर बच्ची की हत्या, शव को थैले में डाल कर बाथरूम में लटका दिया -अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सेक्टर -58 क्षेत्र में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, के दौरान बच्ची के रोने के कारण एक दरिंदे उसकी हत्या कर दी, और चुपके से घर के बाथरूम में एक थैले में डाल कर लटका दिया और आरोपित छत से छलांग लगा कर भागने की कोशिश की,इस दौरान आरोपित को चोट भी लगी हैं, को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अब इस आरोपित को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं। आरोपित का नाम जितेंद्र हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सनसनीखेज वारदात घटना कल की है, बच्ची काफी समय से गायब थी परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रात करीब 10 बजे सेक्टर -58 थाने में पिता ने बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी मिल नहीं रही है जिसको उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश किया। इसके पुलिस हरकत में आ गई, और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिजनों के घर के आसपास बच्ची की तलाश की गई। काफी देर तलाश करने पर पता चला कि लड़की पड़ोस के एक मकान के बाथरूम एक थैले में पड़ी हुई है, वहां जाकर देखा तो उनकी लड़की वहां पर बाथरूम में मृत अवस्था में मिली जिसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उनका कहना हैं कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है

पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाने में पोक्सो एक्ट तथा हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच तथा थाना पुलिस की टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी कि उन्हें आरोपित के बारे में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपित भागने की कोशिश करने लगा और छत से छलांग लगा दी क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपित को काबू कर लिया। छत से कूदने की वजह से आरोपित को चोट लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उपचार के पश्चात आरोपित से पूछताछ करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने विधानसभा में उठाए यमुना व क्षेत्र के मुद्दे।

Ajit Sinha

दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा कार में मिले प्रतिबंधित माँस के मामले एक आरोपी गिरफ्तार, फरार तीन की है तलाश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 व बीपीटीपी क्राइम ब्रांच ने अपहरण व सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लड़कों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x