Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महात्वाकांक्षा टीम द्वारा कला प्रतियोगिता आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महात्वाकांक्षा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने 8 नवंबर, 2020 को एनआईटी स्तीथ रोज गार्डन के ओपन थिएटर में “कला प्रतियोगिता” का आयोजन किया। सीमित सीटों और उचित दूरी के साथ उचित कोविड सावधानियों के साथ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। समाज ने पर्यावरण के संरक्षण और दिवाली और बाल दिवस समारोह के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्रतियोगिता में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनकी महान कलाकृति के लिए 50 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। फरीदाबाद के सम्मानित लोग  मनोज नासवा (पार्षद, एनआईटी),  विकास कालिया (वरिष्ठ पत्रकार), सुधीर दुआ (प्रेरक वक्ता),  अशोक सैनी (सेवनिवृत. जिला खेल अधिकारी), आदि ने अतिथि के रूप में शिरकत करी। इस घटना ने कोविड-19 की इस कठिन परिस्थिति में सभी में उत्सव की ऊर्जा भर दी।  

Related posts

अब घर के बाहर सुरक्षित होगी बहू-बेटियाँ, सादे लिबास में महिला पुलिस तैनात, पहले दिन 4 मजनूओं को पकड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :‘ इंजीनियरिंग की पढ़ाई से पहले विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा मानवता का पाठ‘ तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आरंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला में कंटेनमेंट जोन की सूची संशोधित जारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!