Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: 10 जून से पहले जमाबंदी का कार्य पूरा कर सभी तहसीलदार करें रिपोर्ट प्रस्तुत: डीसी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार इंतकाल से संबंधित केसों का निपटारा निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारिओं को निर्देश दिए कि जमाबंदी में आये गलत ऑनलाइन आवेदनों को पेंडिंग न छोड़कर उससे तुरंत रिजेक्ट किया जाये।डीसी विक्रम सिंह आज बुधवार को दोपहर बाद लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला फरीदाबाद की तहसील व उप तहसील वार इन्तकालो से संबंधित केसों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने समीक्षा कर एक-एक करके सभी तहसील व उप तहसील की समीक्षा करके संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।उपायुक्त विक्रम सिंह ने डीआईओ को निर्देश देते हुए कहा कि वह तहसील/सब तहसील में निरीक्षण कर इन्टरनेट और पोर्टल से सम्बंधित आ रही दिक्कतों को निपटान करें।समीक्षा बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, डीआरओ बिजेन्द्र राणा, तहसीलदार नेहा सारण तहसीलदार भूमिका लांबा, व तिगांव नायब तहसीलदार अजय कुमार सहित राजस्व विभाग के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम का सूरजकुंड स्थित दयालबाग के दो अलग -अलग अवैध निर्माणों पर चला हथौड़ा,तोडा डाला।

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ऑनलाइन मोड में करेगा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन

Ajit Sinha

हे भगवान! पुलिस में जवान की कमी, नगर निगम में फण्ड की कमी, ऐसे में बरसात में होने वाली मुश्किलों से कैसे निपटेंगे प्रशासन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x