Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जमाबंदी का ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली का कार्य पूरा कर सभी तहसीलदार करें रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली पर इंतकाल से संबंधित केसों का निपटारा निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारिओं को निर्देश दिए कि जमाबंदी में आये गलत ऑनलाइन आवेदनों को पेंडिंग न छोड़कर उससे तुरंत रिजेक्ट किया जाये।डीसी विक्रम सिंह आज मंगलवार को दोपहर बाद लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला फरीदाबाद की तहसील व उप तहसील वार इन्तकालो से संबंधित केसों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने समीक्षा कर एक-एक करके सभी तहसील व उप तहसील की समीक्षा करके संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।उपायुक्त विक्रम सिंह ने डीआईओ को निर्देश देते हुए कहा कि वह तहसील/सब तहसील में निरीक्षण कर इन्टरनेट और पोर्टल से सम्बंधित आ रही दिक्कतों को निपटान करें।समीक्षा बैठक में एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, डीआरओ बिजेन्द्र राणा, ज्वाइंट सीईओ एफएमडीए गौरी मिढ्ढा, तहसीलदार भूमिका लांबा व तिगांव नायब तहसीलदार अजय कुमार सहित राजस्व विभाग के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने अवैध रूप से विदेशी सिगरेट बनाने वाली कंपनी पर की छापेमारी।

Ajit Sinha

एफआईए-जेसीबी गोल्फ टूर्नामेंट ने इस वर्ष अपने 12वें संस्करण में प्रवेश किया, जेसीबी कंपनी के सीईओ दीपक शेट्टी को सुने इस वीडियो।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ख़राब बिजली ठीक करने घर में गया लाइन मेन, लड़की से किया जबरन बलात्कार, गर्भवती बना डाला, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x