Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :एक महिला ने कथावाचक और पुलिस से परेशान होकर एसीपी ऑफिस में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की भी कोशिश की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फरीदाबाद में एक बार फिर एक कथा वाचक पर लगाए एक महिला ने गंभीर आरोप इतना ही नहीं इस महिला ने कथावाचक और पुलिस से परेशान होकर एसीपी ऑफिस में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की भी कोशिश की लेकिन समय रहते इस को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया फिलहाल इसकी हालत स्थिर है |
आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का मामला एक बार फिर फरीदाबाद में सुर्खियों में आया है इस बार यहां एक पीड़ित महिला ने एक कथा वाचक पर पिछले 3 सालों से उसका शोषण करने और उसके जमीन और प्लॉट हड़पने का आरोप लगाया है जहां महिला ने बताया कि संत युवराज नामक एक कथा वाचक ने पिछले 3 साल पहले उसके साथ गंदी हरकत की और उस महिला का प्लाट भी कब्ज़ा लिया वही जब महिला ने अपना प्लॉट उस कथावाचक से वापस मांगना चाहा तो उस कथावाचक ने उसे अपने चेलो के साथ मारपीट कर के भगा दिया
वही जब दुखियारी महिलाएं पूरा मामला लेकर पुलिस चौकी पहुंची तो वहां से भी उसको न्याय नहीं मिला आखिरकार महिला ने तंग होकर ACP मुजेसर के कार्यालय पर पहुंच कर चूहे मारने वाली दवाई खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जहां से आनन-फानन में पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया फिलहाल महिला का उपचार शहर के सामान्य अस्पताल में चल रहा है जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली सफदरजंग रेफर करने की बात कही |वहीं एसीपी राधे शयाम  की मानें तो 36 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी है युवराज नामक इस कथावाचक ने महिला के ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर आकर उसके साथ गलत काम किया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन महिला के पुलिस के व्यवहार के प्रति ऐसी भी सामने यह कह दिया कि महिला कभी पुलिस के पास पहले शिकायत लेकर ही नहीं आई |
 

Related posts

फरीदाबाद: बीडीपीओ श्रीमती पूजा शर्मा और हीरा लाल को करोड़ों के घोटाले के एक मांमले में गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रीनल ब्लॉकेज से पीड़ित 6 माह के नवजात शिशु का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में लैपरोस्कोपिक प्रक्रिया से सफल इलाज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -30 के एक फ्लैट में आज पति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर दी हत्या,बाद में खुद भी गोली मार कर ली आत्महत्या ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x