Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 15 सालों के बाद बलात्कार के सजा यापता एक कैदी पकड़ा गया,जमानत के बाद से फरार चल रहा था

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सारन थाना पुलिस ने आज सोमवार को एक बलात्कार के आरोपित को 15 साल के बाद गिरफ्तार किया हैं। यह आरोपित अदालत से सजा यापता कैदी हैं, जोकि हाईकोर्ट से वर्ष -1998 में जमानत पर बाहर आया था। तभी से यह आरोपित फरार चल रहा रहा था। आरोपित शख्स का नाम साकिर  खान निवासी नंगला एनक्लेव, बढ़ाना चौक ,एनआईटी फरीदाबाद है पर इस आरोपित को पुलिस ने गाँव उटावड़, जिला पलवल से गिरफ्तार किया गया है। 

एसएचओ शैफुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष -1998 में एनआईटी में एक रेप का केस दर्ज किया गया था जोकि अब थाना सारन हैं। इस केस में आरोपित साकिर खान निवासी नंगला एनक्लेव, भड़ाना  चौक एनआईटी फरीदाबाद हैं। इस आरोपित को पांच साल की अदालत से सजा हुई थी। इसके बाद यह आरोपित हाईकोर्ट में चला गया और उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद से यह आरोपित अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत से रि-अरेस्ट वारंट भी जारी किए थे। बार बार तलाशने के बाद भी यह आरोपित अपना ठिकाना बदलता रहा। अब इस आरोपित साकिर खान को एक सूचना के आधार पर गांव उटावड़ , जिला पलवल से गिरफ्तार किया हैं। 

Related posts

फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, मार्किट व अन्य भीड़-भाड वाले स्थानों पर अलग से SWAT टीम को किया गया है तैनात.

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यूनिवर्सल अस्पताल ने पुलिस के जवान का पैर कटने से बचाया।

Ajit Sinha

तांडव’ को लेकर बढ़ता विवाद, ग्रेटर नोएडा में एससी/एसटी एक्ट के तहत फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!