Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बड़खल व ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने आज कातिलाना हमले के आरोपित को धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बड़खल व  ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने आज जन्म दिन की पार्टी में एक शख्स की चाकू मारकर घायल के आरोपित को मेवला महाराज पुर के निकट से गिरफ्तार किया हैं ,गिरफ्तार आरोपित का नाम  मोहित, मॉडल टाउन अमलो रोड खन्ना पंजाब का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपित पर दिल्ली व फरीदाबाद एंव हरियाणा के अन्य जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपित सनसनीखेज वारदात को गत 20 जनवरी 2024 को अंजाम दिया था।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मोहित, मॉडल टाउन अमलो रोड खन्ना पंजाब का रहने वाला है।

आरोपित पर फरीदाबाद में 9 मुकदमें स्नैचिंग, अवैध हथियार और छेड़छाड़ के दर्ज है तथा इसके साथ आरोपित पर दिल्ली में अवैध हथियार का व झज्जर में स्नैचिंग का मामला पूर्व में दर्ज है। आरोपित पहले फरीदाबाद में ही रहता था। आरोपित पूर्व के मुकदमों में अदालत से जमानत पर चल रहा था। जो अब फरीदाबाद अदालत में तारीख में हाजिरी पर आया था। आरोपित के दोस्त का 20 जनवरी को जन्मदिन था जिसकी पार्टी में आरोपित भी गया था,

वहां पर आरोपित की पीडित व्यक्ति के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर आरोपित ने चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर मौके से फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ थाना सूरजकुंड में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित  को पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से मेवला महाराजपुर से काबू किया है। आरोपित  से पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयोग चाकू को बरामद किया गया है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया। 

Related posts

फरीदाबाद : पंजाबी एंव बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शंकर साहनी व फरीदाबाद की सोनम चौधरी का नया एलबम “मूड है शायराना”जल्द रिलीज होगी।

Ajit Sinha

अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता के सताए है कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला : भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने युवा मंडल अध्यक्षों को मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए गए। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x