Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फ़रीदाबाद: बल्लभगढ़ में भारत पेट्रोलियम प्लांट पर गैस लीक मॉक ड्रिल सफलता पूर्वक सम्पन्न।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के आदेशानुसार जिला राजस्व अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में प्याला स्थित भारत पेट्रोलियम के प्लांट में गैस लीकेज पर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। जिसमें एनडीआरएफ के सीईओ निरीक्षक के तौर पर उपस्थित रहे हेमराज ने 11:15 पर गैस लीकेज का समाचार भारत पेट्रोलियम के महाप्रबंधक विनोद कुमार विश्वकर्मा को दिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी और सभी टीमों को अलर्ट कर दिया।

सिक्योरिटी के विजेंद्र सिंह ने आस पड़ोस में चल रहे चूल्हों को बंद कराया जो लोग वेल्डिंग की दुकान चला रहे थे। उन दुकानों को बंद कराया जो क्लीनर लेबर का काम कर रहे थे। उन सबको बाहर निकाला सभी असेंबली एरिया में एकत्रित हो गए और सभी के हेड अकाउंट किए गए गैस वाले प्रभावित एरिया को बैरिकेड कर दिया गया।

कम्युनिकेशन टीम ने बीपीसीएल डिपो आइओसीएल प्लांट गेल इंडिया से एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने सिविल हॉस्पिटल फायर ब्रिगेड रेड क्रॉस सिविल डिफेंस को फोन पर सूचना दी सभी टीम निश्चित समय में पहुंच गई और सभी ने अपने अपने काम को बेहतर तरीके से किया इस दौरान आठ लोग हताहत हो गए जिसमें से दो लोग बेहोश हो गए। सभी को सकुशल बचा लिया गया इस अवसर पर बल्लभगढ़ एआईआईएमएस के सीएमओ डॉ टी सी गिदवाल सीनियर कंसल्टेंट डॉ गजराज  ने फर्स्ट एड पोस्ट लगाकर  घायल और बेहोशों का इलाज किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रेड क्रॉस इशांक कौशिक की टीम सिविल डिफेंस के टीचर ऑफ ट्रेनर आसिफ की टीम एनडीआरएफ के विंग कमांडर यशवीर की टीमों ने अपनी अहम जिम्मेदारी निभाकर मॉक ड्रिल को पूर्ण कराया। अंत में एनडीआरफ के सीओ अनिल कुमार ने अपने सुझाव रखें।

Related posts

फरीदाबाद: महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा-डीसीपी अंशु सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: माता वैष्णों देवी मंदिर, माता की चौकी करने वाली पार्टी के सदस्यों ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया, 62 यूनिट इकठ्ठा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किए बजट को किसी ने सराहा तो वहीँ युवा कांग्रेसी नेता विकास कोठरी ने छलावा बताया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x