Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नकली नोटों के मामले में 4 और आरोपित खन्ना पंजाब से गिरफ्तार, एक ₹6 लाख के नकली नोट बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने आज 6 लाख रूपए के नकली नोटों के समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सौरभ , प्रगट  , शुभम व राजेश है। बरामद की गई नोटों में सभी नोट 500/500 के नोट नकली है। सबसे पहले 500 -500 रूपए के 388 नोटों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की माने तो 300000 रूपए के 500 -500 रूपए नोटों की कीमत 100000 रूपए में आरोपितों ने ख़रीदे थे। पुलिस ने आरोपित  के पास से एक लैपटॉप, प्रिंटिंग मशीन, नकली नोट बनाने की डाई व अन्य उपकरण बरामद किए हैं साथ ही 6 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 31 मार्च की रात को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने फरीदाबाद के आईएमटी से योगेश निवासी  महावीर कॉलोनी, बल्लभगढ़ व विष्णु निवासी  गांव सुनहेरा, भरतपुर, राजस्थान को  500/500 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। योगेश से 500/500 के 200 नकली नोट कुल ₹100000 तथा विष्णु से 500/500 के 188 नकली नोट कुल 94 हजार रुपए बरामद हुए थे। जिस पर थाना सदर बल्लभगढ़ में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जिन्होंने पूछताछ में बताया था कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में  500/500 के नकली नोट कुल ₹300000 खन्ना पंजाब से लेकर आए थे। जिनके लिए उन्होंने ₹100000 दिए थे। इन नकली नोटों में से 106000 रुपए उन्होंने मार्केट में चला दिए। विष्णु ने पूछताछ में बताया कि वह रोहतक जेल में एक 420 के मामले में बंद था, जहां पर उसकी मुलाकात सौरभ निवासी वार्ड नंबर 5 अमलोह फतेहगढ़ साहिब पंजाब से हुई थी। जेल से छूटने के बाद उसकी सौरभ से बात हुई तो सौरभ ने अपने दोस्त प्रगट निवासी शहर खन्ना लुधियाना, पंजाब से मिलाया, प्रगट ने बताया कि उसका दोस्त शुभम उर्फ शिवा निवासी  शहर खन्ना पंजाब के पास नकली नोट है और वह असली जैसे दिखाई देते हैं जिनको मार्केट में चलने पर पता नहीं चलता कि वह नकली है। जिस पर विष्णु व योगेश फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में 3 लाख के नकली नोट खन्ना पंजाब से लेकर आए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच, एनआईटी  की टीम ने सौरभ, प्रगट व शुभम उर्फ शिवा को गत 2 अप्रैल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, शुभम उर्फ शिवा ने पूछताछ में बताया कि वह तथा राजेश उर्फ बबलू निवासी गुरु हरिकिशन कॉलोनी, खन्ना पंजाब मिलकर नकली नोट बनाते हैं। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपित राजेश उर्फ बबलू को गत 4 अप्रैल को खन्ना पंजाब से गिरफ्तार किया गया है, आरोपित  के पास से एक लैपटॉप, प्रिंटिंग मशीन, नकली नोट बनाने की डाई व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं साथ ही 6 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। मामले में पूछताछ जारी है।

Related posts

विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग

Ajit Sinha

मां -बेटी की हत्या, दुर्गंध फैलने से पड़ोसियों को चला पता, और पूरे इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित महिला खुद पहुंची रिपोर्ट लेने, मचा हड़कंप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x