Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जयहिन्द सेवा दल व श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर ने लगाया 18वां रक्तदान शिविर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जय हिन्द सेवा दल व श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वारा 18वां रक्तदान शिविर एन.आई.टी. फरीदाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगाया गया। इस रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस शिविर में सिविल हास्पिटल के द्वारा पूरा सहयोग किया गया। रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन गुप्ता मौजूद थे। विशिष्ट अतिथियों में दिनेश भाटिया, ओमप्रकाश छावड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, कमल कपूर, दिनेश कपूर, अवतार सिंह, जय सिंह, रामानन्द यादव, देशराज वधवा, संजीव कुशवाहा, लिव फॉर नेशन संगठन से अनिल कौशिक व पंकज पौददार आदि शामिल रहे।
जयहिन्द सेवा दल के प्रधान राजू बजाज व मंदिर के प्रधान लक्ष्मण कुमार ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया व उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है इससे जरूरतमंद को मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष शर्मा, कमल कपूर, हरदयाल जयसवाल, कमल किशोर, राजू भाटिया, हन्नी अरोड़ा, सुरेन्द्र कपूर, अनिल नरूला आदि का सहयोग रहा।

Related posts

फरीदाबाद सहित दिल्ली -एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, कई इलाकों में बिजली गुल, जाम में फंसने से बचे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बायोमेट्रिक प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था अभ्यर्थी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद की खत्री बाड़ा में एक आरएमपी डा. प्रेम की 9000 न लौटने पर दोस्त ने पीट -पीट कर की हत्या, गैर -इरादन हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x