Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली फरीदाबाद राष्ट्रीय

आँड ईवन का पालन न करने पर 4 हजार रुपए  का जुर्माना लगेगा, मेट्रो के फेरे बढ़ेंगे व 2 हजार निजी बसों को लगाया: केजरीवाल 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली में पड़ोसी राज्यों में जलाए जा रहे पराली से बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम लागू किया जा रहा है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के बैठक की। सीएम को आँड इवन लागू करने के लिए की गई तैयारी से अवगत कराया गया । सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि आँड ईवन के दौरान किसी को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि आँड ईवन के दौरान मेट्रो व बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएं। लोगों को बसों के लिए इंतजार न करना पड़ा। साथ ही उन्होंने जुर्माना लगाने की बजाए व्यवस्था बनाने पर ध्यान देने की बात कही है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर 2,000 निजी बसों को चलाने का फैसला किया है। पिछली बार आँड ईवन के दौरान केवल 500 बसे लगी थीं। डीटीसी बसों के पूरे बेड़े के साथ सभी क्लस्टर बसों को भी लगाया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि ऑड-ईवन का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान लगाने का अधिकार इस बार चार विभागों के पास होगा। राजस्व विभाग, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और सहायक यातायात निरीक्षक दल के एसडीएम और तहसीलदार इस बार उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगा सकेंगे। इस बार आँड ईवन के उल्लंघन पर 4000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह दो हजार रुपये था।



ऑड-ईवन योजना के कार्यान्वयन के दौरान लोगों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने इस साल कई कदम उठाए हैं। उन्होंने ओवर चार्जिंग से बचने के लिए ओला और उबर जैसी कंपनियों को किराया नहीं बढ़ाने को कहा गया है। ई-रिक्शा को भी किराया में बढ़ोतरी नहीं करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली परिवहन निगम को बेहतर संचालन की जिम्मेदार होगी। यह दिल्ली में प्रमुख चौराहों पर सीडीवी द्वारा प्लेकार्ड भी प्रदर्शित करेंगे।डीएमआरसी 29 अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से 61 अतिरिक्त यात्राएं और कुल 5100 यात्राएं आयोजित करेगा।  विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर ऑड-ईवन योजना पर इलेक्ट्रॉनिक संदेश प्रसारित होगा। सभी मेट्रो लाइनों और ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सभी प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर 35 टीमों को तैनात किया जाएगा। ऑड-ईवन लागू होने के दौरान लोगों की बढ़ती संख्या के कारण टिकट प्रणाली के प्रबंधन के लिए अतिरिक्त लोग भी तैनात होंगे।

Related posts

अगर भाजपा शासित एमसीडी अस्पतालों को नहीं चला और कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकती, तो वे दिल्ली सरकार को सौंप दें- सतेंद्र जैन

Ajit Sinha

भाजपा सरकारों के संरक्षण में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध: कांग्रेस

Ajit Sinha

हरियाणा में पहली बार फरीदाबाद में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!