Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

कुशीनगर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार सुबह एक पटाखा गोदाम में अचानक धमाका हुआ है. इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि धमाका, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 में हुआ. घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रहा था. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है.

कुशीनगर पुलिस के मुताबिक, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में बुधवार सुबह कुछ लोग पटाखा बना रहे थे. तभी धमाका हुआ. इस धमाके में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Related posts

कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी पर गोली चला कर नोटों से भरे बैग छीनने की असफल कोशिश करने के चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रियंका बोलीं- मौजूदा लोकसभा सीटों में से महिलाओं को आरक्षण दिया जाए, साथ ही एससी-एसटी, ओबीसी महिलाओं को आरक्षण मिले

Ajit Sinha

अमित यादव के हत्यारे को जो पकड़वाएगा उसे 5 लाख का नगद ईनाम दिया जाएगा , डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने 400 लोगों से की पूछताछ।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!