Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा सरकार की हर नीति जनहितैषी, घर बैठे मिल रहा है लाभ: मुख्यमंत्री मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार की हर नीति जनहितैषी है। प्रदेश व केंद्र की मोदी सरकार ने अनेको ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है, लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक मिले। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले महाजनसंपर्क अभियान को लेकर यमुनानगर के जगाधरी में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा बुलाई गई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से फीडबैक लेने की बात भी कही।  
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई जिनकी सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र के नेताओं ने की है। दूसरे प्रदेशों ने भी हमारी योजनाओं को लागू किया है। हालांकि किसी भी योजना को शुरू करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद में सब कुछ ठीक-ठाक हो जाता है। अगर उनमें कुछ त्रुटियां रही तो वो हमने ठीक की है। आज की बैठक में मुख्यमंत्री ने नेताओं, कार्य कर्ताओं और पदाधिकारियों से भी केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के बारे में फीड बैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने ई-टैंडरिंग पर भी अपने विचार रखें। सीएम ने कहा कि नए-नए काम में असमंजस की स्थिति बनना आम बात है। पंचायतों ने जब इसे समझा तो इस प्रक्रिया के तहत काम करना शुरू कर दिया। हमारी सरकार ने पंचायतों के प्रस्ताव पर भी ध्यान दिया और उनकी मांगों को पूरा किया है।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव -2024 के लिए 16 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस पार्टी से घोषित उम्मीदवार को जिताने के लिए 100 नुक्कड़ सभाएं और विशाल रैली आयोजित करेंगे- लखन सिंगला।

Ajit Sinha

अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बारहवें दिन पलवल हलके के गांव अटोहा से शुरू हुई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x