Athrav – Online News Portal
हरियाणा

कोरोना वायरस: जनता कर्फ्यू” के लिए हरियाणा का प्रत्येक नागरिक करेगा सहयोग : सुभाष बराला 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पूरे विश्व मे फैली महामारी करोना से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को हरियाणा का प्रत्येक नागरिक “जनता कर्फ्यू” में सहयोग करेगा और 22 मार्च को पूरा दिन अपने घरों में ही रह कर अपनी, अपने परिवार की और अपने देश की सुरक्षा के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करेगा ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जब भी देश पर किसी तरह का भी संकट आया है तो हरियाणा प्रदेश के नागरिकों ने अपने दायित्व का निर्वहन भली-भांति किया है l भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता भी करोना के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए जागरूकता लाने और अफवाहों से जनता को दूर रखने के लिएअहम भूमिका निभा रहा है l भाजपा का कार्यकर्त्ता सोशल मीडिया के माध्यम से या फोन के माध्यम से आपने अपने स्थानों पर कार्य कर रहा हैl उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी आमजनों से निवेदन करती है कि “खुद सुरक्षित रहे तथा दूसरों को सुरक्षित रखें” करोना महामारी से लड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने 22 मार्च को 1 दिन का “जनता कर्फ्यू” लगाने का आवाहन जनता से किया है, यह कर्फ्यू जनता का जनता के लिए है । बराला ने बताया कि आपदा के इन क्षणों में देश के प्रत्येक नागरिक को सजगता से सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निर्देशों का पालन करना चाहिए । कोरोना वायरस की अफवाह व भ्रामक प्रचार से डरने की जरूरत नहीं बल्कि एहतियात बरतने की जरुरत है ।

Related posts

16 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने वाले अधिकारियों से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की वार्तालाप।

Ajit Sinha

हरियाणा में ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय घेरा,हर तरफ कैमरे और केंद्रीय बलों के जवान तैनात: एडीजीपी  

Ajit Sinha

हरियाणा गृह विभाग ने सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान के बीच संपत्ति नुक्सान की रिकवरी के लिए उठाए सख्त कदम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!