Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ईएसआई क्लर्क 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट , शाखा प्रबंधक, ईएसआई, हिसार पर भी केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई), हिसार के एक क्लर्क को शिकायतकर्ता से 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी ने शाखा प्रबंधक, ईएसआई, हिसार पर आधिकारिक ड्यूटी करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम  ईएसआई हिसार में क्लर्क के पद पर तैनात कृष्ण  है।  आरोपी को हिसार जिले के निवासी जय भगवान की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क कर आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसकी धर्मपत्नी के मातृत्व लाभ जारी करने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करने के लिए टीम का गठन किया और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी क्लर्क को शिकायतकर्ता से 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी थाना हिसार में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ह और आगे की जांच जारी है।

Related posts

दो दिन पूर्व जब युवक मसूरी में नहर में कूदा था, उस वक़्त उसके साथ एक युवती थी, अरेस्ट करने की मांग के साथ रोड जाम   

Ajit Sinha

उड़ीसा से तस्करी कर गांजे की सप्लाई नोएडा एनसीआर में करने वाला तस्कर गिरफ्तार, लाखों कीमत का गांजा बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पति अपने पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी, और बाहर से कमरे की कुंडी लगा कर हुआ फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x