Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध संबंधों के शक में इंजीनियर पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव को संदूक में छिपा दिया, कबूला   

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा सेक्टर- बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में एक इंजीनियर पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एक सन्दूक छिपा दिया।  वह दो दिन तक शव को ठिकाने लगाने के फिराक में लगा रहा, जिसमे नाकाम होने पर खुद कोतवाली पहुंचा, जहां अपना जुर्म कबूलकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पेशे से इंजीनियर 28 वर्षीय रजनीकांत दीक्षित ने 24 वर्षीय खुशी से दस माह पूर्व लव मैरिज की थी। और ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 में किराए के मकान जी-371 में रह रहे थे।

आज दोपहर रजनी कांत दीक्षित कोतवाली बीटा-2 थाने में पहुंचा और उसने अपनी पत्नी कि हत्या का गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध था जिसकी वजह से उसने उसे मार दिया। इसके बाद कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिस कि एक टीम रजनी कांत दीक्षित को लेकर घर पहुंची और उसकी निशानदेही पर सन्दूक से खुशी का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विशाल पांडे ने बताया कि रजनीकांत दीक्षित को हिरासत में लेकर पूछताछ की  है,तो पता चला कि 21 फरवरी को जब रजनीकांत ड्यूटी कर घर पहुंचा, तो उसने घर से हरियाणा के रहने वाले एक युवक को अपने घर से बाहर निकलते देखा। उसके बारे में अपनी पत्नी से जब पूछा, तो इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके साथ ही आरोपी को यह भी शक था कि पत्नी की कोख में पल रहा बच्चा किसी और का है।

रजनीकांत बताया कि अवैध संबध के शक में 22 फरवरी की सुबह उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह दो दिन तक शव के पास रहा। उसने शव को घर में बने सीवर के मैनहोल को खोदकर उसमें शव दबाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। दो दिन में बुरी तरह सड़ चुकी लाश की दुर्गंध सह नहीं सका तो उसने पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Related posts

हरियाणा पुलिस का आपराधिक गैंग पर खास निशाना: बीते साल 459 गैंग का खुलासा करते हुए 1409 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

डायल 112 के माध्यम से दी जा रही सुविधाएं व सेवाएं हुई और अधिक प्रभावी, रिस्पांस टाइम 15 मिनट से घटकर हुआ 8 मिनट

Ajit Sinha

हेरिटेज बैडमिंटन अकेडमी के निकट पीट-पीट कर एक शख्स की हत्या करने के सनसनी खेज मामले में 1आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!