Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अवैध वसूली के मामले में उद्योग विहार थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:उद्योग विहार थाना पुलिस ने आज रेहड़ी वालों से अवैध वसूली करने के एक मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ उद्योग विहार थाने में मुकदमा न. 196 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। आज दोनों बदमाशों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। पुलिस की माने तो दोनों आरोपियों के कब्जे से 28000 रूपए बरामद किए हैं।

एसएचओ देवेंद्र सिंह का कहना हैं कि उन्हें एक दरखास्त पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकिल के कार्यालय से प्राप्त हुई थी जिसमें दर्शाया गया था कि उद्योग विहार इलाके में कुछ लोग के द्वारा रेहड़ी वालों से जबरन अवैध वसूली की जा रहीं हैं। इसके बाद उन्होनें इस केस की जांच शुरू की तो इसका सुई आरोपी राजू उर्फ़ नरेंद्र निवासी गांव डूंडाहेडा , गुरुग्राम , उम्र तक़रीबन 50 साल व होशियार निवासी मकान न. सी -24 ,न्यू पालम विहार ,फेस -1 ,उम्र 45 साल पर जा कर अटक गई। उनका कहना हैं कि इसके बाद उनकी टीम ने दोनों बदमाशों को तुरंत हिरासत में ले लिया और जब गहनता से पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।



आरोपी राजू व होशियार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस अवैध वसूली का धंधा पिछले 6 सालों से करता आ रहा हैं और एक रेहड़ी वाले से उसने 10000 रुपए की मांग की जिसके नहीं दिए जाने के कारण उसकी रेहड़ी को सड़क पर पलट दिया और रेहड़ी पर रखा सारा सामान सड़कों पर फ़ैल गया था। उनका कहना हैं कि आज दोनों बदमाशों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों बदमाशों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। रिमांड के दौरान 7 रेहड़ी वालों से वसूली की गई 28000 रूपए नगद बरामद किए हैं। यह लोग प्रति रेहड़ी वालों से 4000 रुपए लेते थे।

Related posts

शेयर बाजार के नाम पर महाठगी, 35 करोड़ का ‘फर्जी’ मुनाफा दिखाकर लूटे 12 करोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, 9 पहले से है जेल में

Ajit Sinha

हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु ने गुरुग्राम में वेक्टर जनित रोगों और गैर संचारी रोगों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha

बहादुर पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द जारी होगी ओआरपी पॉलिसी – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!