Athrav – Online News Portal
हरियाणा

राज्य पार्टी के तौर पर भारतीय चुनाव आयोग ने जेजेपी को किया सूचीबद्ध

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जननायक जनता पार्टी को राज्य पार्टी के तौर पर सूचीबद्ध कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। राज्य पार्टी के तौर पर जेजेपी के सूचीबद्ध होने पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए वह विशेष रूप से आभारी है जिनके सहयोग-समर्थन और वोट की बदौलत से जेजेपी आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।




दरअसल, 29 नवंबर, 2019 को गठन के मात्र 11 माह के भीतर ही जेजेपी को चुनाव आयोग से मान्यता मिलने के साथ ही अस्थाई रूप से आवंटित चुनाव निशान चाबी का निशान भी पार्टी के लिए स्थाई रूप से आवंटित हुआ था। जननायक जनता पार्टी ने करीब दो महीने पहले संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर विजय प्राप्त करते हुए प्रदेशभर में 15.34 प्रतिशत मत हासिल किए थे। वहीं मार्च 2019 में जेजेपी का पंजीकरण हुआ था। इससे पहले जेजेपी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला द्वारा अलग पार्टी बनाने की घोषणा के बाद तात्कालिक सांसद दुष्यंत चौटाला ने 9 दिसंबर 2018 को जींद में विशाल रैली करके जननायक जनता पार्टी का गठन किया था। पार्टी बनने के 50 दिन बाद ही जींद में हुए उपचुनाव में पार्टी ने दिग्विजय सिंह चौटाला को उम्मीदवार घोषित करते हुए कप-प्लेट के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ा और जिसमें करीब 38000 वोट हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर रहे।

Related posts

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला में निकाली गई पदयात्रा

Ajit Sinha

हरियाणा में स्वच्छता और सुंदरता को लगेंगे पंख, विभिन्न शहरों के लिए 342 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच की बिहार में कार्रवाई, 3 लाख की ठगी में आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!