Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीएम नीतीश कुमार के साथ ‘समृद्धि यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ‘समृद्धि यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और बिहार के विकास में नीतीश कुमार  के अतुल्य योगदान की भूरि भूरि सराहना की। समृद्धि यात्रा के समापन कार्यक्रम में बोलते हुए नवीन ने कहा कि जंगलराज के अंधकार से विकास के ‘LED युग’ तक बिहार की यह यात्रा, सुशासन, जनविश्वास और दृढ़ संकल्प से साकार हुए परिवर्तन का स्पष्ट प्रमाण है। समृद्धि यात्रा के तहत पटना जिला अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जो आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए आमजन के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बिहार के विकास का उत्सव है। NDA की सरकार में बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को हार्दिक बधाई। आपने बिहार को निराशा के दौर से बाहर निकाल कर विश्वास के साथ विकास को जोड़ा। आपने बिहार के लोगों और विशेषकर युवाओं, महिलाओं को सम्मान दिलाया और वे गौरवान्वित जीवन जी रहे हैं।

नवीन ने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जंगलराज से सुशासन, भ्रष्टाचार से विकास और निराशा से विश्वास का सफर तय किया है। आज बिहार विकास के हर मापदंडों पर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैंने पिछले 20 वर्षों से बांकीपुर के विधायक के रूप में पटना की देवतुल्य जनता की सेवा करते हुए उनकी आशाओं को पूरा करने का प्रयास किया। साथ ही, मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहा। मैं इसी तरह राज्यसभा में भी प्रदेश के हितों को प्रभावी रूप से उठाते हुए ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करता रहूंगा।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की पंच-सरपंचों पर लाठीचार्च की कड़े शब्दों में निंदा

Ajit Sinha

7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, घरों में सो रहे 7 लोगों की मौत, 40 लोग झुलसे,6 कार और 30 बाइक जलकर हुई खाक

Ajit Sinha

वीडियो सुने: बीजेपी को अपना नाम बदल कर ‘बेचे जाओ पार्टी’ कर लेना चाहिए-कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x