Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर दीनबंधु गोयल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले और दुनिया के सर्वमान्य नेता,नरेंद्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने और बीजेपी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर इनकम टैक्स के रिटायर्ड कमिश्नर दीनबन्धु गोयल को 5 मई रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फरीदाबाद के बीजेपी जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई…इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज सम्माननीय देशबंधु गोयल के बीजेपी परिवार में सम्मिलित होने के अवसर पर बड़ी संख्या में कर्यकर्ता उपस्थिति हुए हैं, ये खुशी की बात है और इससे डीबी गोयल के ऊपर जिम्मेदारियां भी बड़ी हो गईं हैं और उनसे सबकी अपेक्षाएं भी काफी ज्यादा हैं.



उन्होंने कहा कि बेजेपी की नीतियां देश को जोड़ने के साथ समग्र विकास के विज़न के साथ काम करने की रही है, इसी लिए बेजीपी ने देश के जाने माने प्रतिष्ठित और प्रतिभा संपन्न लोगों से मिल कर समर्थन के लिए उनकी सोच और टैलेंट का सम्मान करते हुए साथ लेकर कर चलने का संकल्प लिया इसी क्रम में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देश भर में अभियान चला कर ऐसे लोगों के घर-घर जा कर देश की तरक्की के लिए उन्हें आमंत्रित किया था, उसी का नतीजा है कि आज सभी का भरोसा बीजेपी पर बढ़ा है और पूरा देश एक साथ, तरक्की और खुशहाली के लिए बीजेपी के साथ खड़ा है, आज सम्माननीय गोयल दुनिया के सबसे बड़े संगठन बीजेपी परिवार में सम्मिलित हुए हैं.उनका स्वागत है, आशा है कि उनके अनुभव का हम सबको लाभ मिलेगा। इस अवसर पर बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा , कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, तरुण सेठ, मुकेश शर्मा, बीना पांण्डेय, प्रवीण चौधरी, ललित, चंद्रमोहन गुप्ता, सतीष गुप्ता, गोयल, चिलाना ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।

Related posts

फरीदाबाद पहुंची सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली को डीसीपी डॉ अंशु सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर राजपथ के लिए किया रवाना

Ajit Sinha

राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ फ्री एण्ड फेयर चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए प्रबंधों बारे की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के चलते के चलते लोगों से की अपील

Ajit Sinha
error: Content is protected !!