Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कांग्रेस ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जनता के मुद्दे उठाने वाले विभिन्न अकाउंट्स को ब्लॉक करने,उनका कंटेंट हटाने और क्रिएटर्स पर कार्रवाई कोअभिव्यक्ति की आजादी पर गंभीर हमला बताया है।कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की आलोचना और जन मुद्दों को उठाने वाली आवाज़ों को व्यवस्थित तरीके से दबाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सुबह एक्स (ट्विटर) पर कई ऐसे अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया, जो सरकार की विफलताओं को उजागर करते थे और आम लोगों के मुद्दे उठाते थे। ‘4 पीएम चैनल’ के दोबारा सस्पेंड होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह कई यूट्यूब चैनल्स सस्पेंड किए गए हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट्स और रील्स भी निशाने पर लिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि कारवां मैगजीन को मोदी की तस्वीर के साथ ‘हीरो ऑफ़ हेटरेड’ के कैप्शन वाली कवर फ़ोटो पोस्ट करने पर उसे डिलीट करने का आदेश आया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के आईटी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के जरिए यह कार्रवाई की जा रही है। सरकारी अधिकारी तय कर रहे हैं कि क्या कंटेट चलेगा और क्या नहीं। श्रीनेत ने बताया कि उन्हें स्वयं 11 ऐसे ईमेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से आ चुके हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार आर्थिक, कूटनीतिक, राजनीतिक और सामाजिक समेत हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। मोदी सरकार के नामी लोगों का नाम एपस्टीन फाइल में है और हर मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार की काली करतूतों का पर्दाफाश हो रहा है। ऐसे में विपक्ष के साथ ही देश की आम जनता मोदी सरकार से सवाल पूछ रही है। सरकार ने मुख्यधारा की मीडिया को अपने अधीन ले लिया है। आम लोगों के लिए सवाल पूछने का साधन सोशल मीडिया बन गया है। ऐसे में सरकार चाहती है कि जो सवाल मुख्यधारा की मीडिया नहीं उठा रही है, वह सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स भी न उठाएं।उन्होंने उदाहरण दिया कि रुपये का मूल्य लगातार गिर रहा है, लेकिन मुख्यधारा की मीडिया में कोई चर्चा नहीं हो रही।

सोशल मीडिया इस पर चर्चा कर रहा है, इसलिए उस पर भी कब्जे का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सदन में माइक बंद कर दिया जाता है और बाहर सोशल मीडिया अकाउंट।सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे कुछ भी कर लें, उनसे सवाल पूछे जाएंगे। प्रधानमंत्री से पूछा जाएगा कि कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का दोस्त हरदीप पुरी उनकी कैबिनेट में क्यों है? प्रधानमंत्री एपस्टीन की सलाह पर अमेरिका के राष्ट्रपति से क्यों मिले, इज़रायल क्यों गए? उन्होंने अमेरिका के सामने सरेंडर होकर व्यापार समझौता क्यों किया और भारतीय किसानों के हितों की बलि क्यों दी?अमेरिका के पास ऐसा कौन सा राज़ है, जिसके कारण वह ब्लैकमेल हो रहे हैं? पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने से पहले वह इज़रायल में क्या कर रहे थे? एलपीजी किल्लत पर वह चुप क्यों हैं? ईरान जैसे पुराने मित्र से संबंध इतने खट्टे क्यों हो गए कि बड़ी मुश्किल से भारत के सिर्फ दो जहाज ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज निकलकर आए हैं? रुपये का मूल्य क्यों गिरता जा रहा है? जब चीन के टैंक सामने खड़े थे, तो उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला क्यों झाड़ लिया?

Related posts

नरेंद्र मोदी चाय बेच कर प्रधानमंत्री बने, मै भी चाय बेच कर नगर निगम का पार्षद बना हूँ : पार्षद सुभाष आहूजा।

Ajit Sinha

आठ मिनट के भीतर आ गया शशिकला का फैसला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसानों ने काले झंडे दिखाकर दुष्यंत चौटाला का किया विरोध 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x