Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

पलवल में दिल्ली -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोड़फोड़ के दौरान भीड़ ने किया पथराव, जेसीबी मशीन के शीशे तोड़े-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम सराय में आज मंगलवार को डीटीपी एनफोर्समेंट,पलवल की टीम ने अवैध दुकानों पर बुलडोजर से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की, शुरुआत के थोड़ी के बाद स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। भीड़ में से किसी शरारती तत्वों ने एकदम से पथराव शुरू कर दिया, और पथराव के दौरान एक अर्थमूवर मशीन के शीशा टुट गया। और माहौल को शांत करने के नियत से तोड़फोड़ की कार्रवाई को तुरंत रोक दिया। आज की तोड़फोड़ की कार्रवाई में लगभग 10 अवैध दुकानें और 3 बाउंड्रीवाल को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया है। इसके आगे की तोड़फोड़ की कार्रवाई पूरी तैयारी के साथ बाद में की जाएगी।

इस दौरान संबंधित थाने की पुलिस बल काफी संख्या में मौजूद थी ,इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में पलवल, डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी खुद मौजूद थे ,सवाल के जवाब में उनका कहना है कि कानूनी नियम जनता की भलाई के बनाई गई है, इसमें उनकी सुरक्षा है, और मजबूती है ,पर लोग कानूनी नियमों का उल्लंघन करना व समझाना शान समझते है, यही सब कानून नियमों के पालन करने वाले विभाग को मुश्किल पैदा करता है। जल्द ही बचे हुए अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

हरियाणा:सीएम मनोहर लाल ने आज कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाई।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने भी बड़ा फैसला पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले वेट में की कमी, अब पेट्रोल और डीजल 12 रूपए हुआ सस्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ऑर्फनेज होम के बच्चों संग मनाई दिवाली, अपने हाथों से खाना खिलाया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x