Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनकाउंटर के दौरान चेन स्नैचर के पैर में गोली लगने से हुआ घायल-अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की चेकिंग के दौरान सेक्टर-29 स्थित अरुण विहार नाले के पास बाइक सवार चेन स्नैचर बदमाश से हुए एनकाउन्टर में पैर में गोली लागने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पकड़े गए बदमाश का नाम विशाल है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है, घायल बदमाश विशाल पर नोएडा और एनसीआर में लूट, चैन स्नैचिंग, जैसे आधा दर्जन से ज्यादा मुकद्दमे दर्ज है। विशाल के कब्जे से बीती 29 जुलाई को मॉर्निंग वाक करती महिला से लूटी हुई सोने की चेन, एक अवैध तमंचा जिंदा व एक खोखा कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर बरामद की गई है।

पुलिस की गोली से घायल बदमाश विशाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। एडीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को निशाना बनाकर उनके साथ लूटपाट करता था. गत 29 जुलाई को मॉर्निंग वाक करती महिला से लूटी गई थी, सीसीटीवी में कैद तस्वीरों से आरोपी की पहचान हो गई थी. पुलिस को इनपुट मिला कि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने फिराक में आने वाला है। पुलिस ने चेकिंग शुरु कर दी। इस दौरान थाना क्षेत्र के सेक्टर-29 स्थित अरुण विहार नाले के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान विशाल ने अपने आप को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली लगने से विशाल घायल हो गया पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया.

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि विशाल झिलमिल कॉलोनी , विवेक विहार, दिल्ली का रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से चैन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा था। इसके द्वारा नोएडा एवं आसपास के जनपदों में लूट की कई वारदात की है। इसके खिलाफ दिल्ली के थाना गीता कॉलोनी, मयूर विहार, पश्चिम विहार व सरिता विहार में लूट एवं चोरी के चार मुकदमा दर्ज हैं। विशाल के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही हैं।

Related posts

शख्स को घर में शरण देना एक दंपति को पड़ा महंगा, शख्स ने उनकी गैर मौजूदगी में मासूम बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार,अरेस्ट 

Ajit Sinha

यूट्यूबर एल्विश यादव ने निवास पर ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग के मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने इशांत गांधी को मुठभेड़ के बाद, धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने एक शख्स की हत्या कर बस भाग रहे आरोपित को युपी पुलिस की मदद से धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x