Athrav – Online News Portal
नोएडा

घने कोहरे के चलते सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विजिबिलिटी कम होने वाहनों के पहियों की रफ्तार धीमी पड़ी-वीडियो देखें



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: आज सुबह पड़ रहे घने कोहरे के नोएडा ग्रेटर नोएडा कोहरे की सफेद चादर में लिपटे नजर आ रहे है।  नोएडा से होकर गुजरने वाले हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे एनएच 91, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।  शहर का भी बुरा हाल है।  घने कोहरे के चलते सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सड़कों पर भी लोगों की काफी कम संख्या नजर आ रही है।  

कोहरे की चादर में लिपटा नोएडा के एलिवेटेड रोड़ पर सुबह से कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है, कड़ाके ठंड और कोहरे से बचने के लिए आग जला कर तापते नजर आए।  विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है, जिसके  कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही है,  कई यात्री वाहन को रोक कर कोहरे के कम होने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे थे। कुछ स्थानों पर मध्य रात्रि से सुबह तक कोहरा गिरने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा मौसम आमतौर पर सूखा रहने की सम्भावना है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम है। कोहरे की वजह से यातायात में खासी दिक्कत पेश आ रही हैं। करीब की चीजें भी बड़ी मुश्किलें से दिख रही थी। वाहनों के पहियों की रफ्तार धीमी है। मार्ग पर संकेतक व रिफ्लेक्टरों की कमी वाहन चालकों को साफ तौर पर खल रही थी। धुंध में उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे में मार्ग पर पुख्ता इंतजाम तक नहीं है।

Related posts

चांदी की लूट के मामले में पुलिस ने होमगार्ड के एक जवान समेत तीन लोगों को किया अरेस्ट,एक होम गार्ड फरार-जरूर पढे 

Ajit Sinha

ज्वैलर का लूटने आए बदमाशों से जबरदस्त मुकाबला, शोर मचाया तो बदमाशों ने ज्वैलर को मार दी गोली, सीसीटीवी फुटेज कैद-देखें

Ajit Sinha

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के बाद प्रशासन आपदा स्थिति के निपटने के अलर्ट, डीएम ने की समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x