Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट आज गांव मच्छगर और मुंझेड़ी के दो अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग ने आज गांव मच्छगर व मुंझेड़ी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई को डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने भारी पुलिस के साए में अंजाम दिया। आज तोड़े गए हैं उनमें 3 निर्माणधीन मकानें, 4 अवैध दुकानें , 35 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिस पर बुल्डोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया हैं।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गांव मच्छगर व मुंझेड़ी में तक़रीबन 12 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से दो कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से 3 निर्माणधीन मकानें, 4 दुकानें , 35 डीपीसी व कई बाउंड्रीवाल बने हुए हैं। इस शिकायत की उन्होनें गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई गई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद उन्होनें उन कालोनियों में कार्रवाई करने का दिन आज का तय किया गया था और उन्होनें अपने टीम के साथ वहां पहुंच गए और एक बुल्डोजर की सहायता से एक -एक करके सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय मौजूद थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व सदर बल्लभगढ़ थाने के अतिरिक्त एसएचओ महेंद्र सिंह कर रहे थे। हालांकि तोड़फोड़ की देख रेख विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

यात्रा के लिए केवल कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को ही बस अड्डे में प्रवेश की अनुमति होगी,मूलचंद शर्मा को सुनिए इस वीडियो

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारत जोड़ो यात्रा के तहत चल रही राहुल गांधी की पदयात्रा पखाल में विधायक नीरज शर्मा के फार्म हॉउस पर पहुंची।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!