Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद के गांव तिगांव में विकसित की जा रही एक कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट का चला बुलडोजर, तोड़े कई अवैध निर्माण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट फरीदाबाद की टीम ने आज शुक्रवार को गांव तिगांव ,फरीदाबाद में लगभग दो एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की जारी एक अवैध कॉलोनी में बनाए गए अवैध निर्माणों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण से धवस्त कर दिया। यह कार्रवाई आज भारी पुलिस बल के साए में की गई। डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का कहना है कि उनकी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार चल रही है, इसी क्रम में आज जिला फरीदाबाद के गांव तिगांव में लगभग दो एकड़ जमीनों पर विकसित की जा रही एक कॉलोनी में 4 ढांचे , 4 निर्माणाधीन ढांचे , 17 डीपीसी, रोड नेटवर्क बने हुए थे,को उनकी मौजूदगी में उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अवैध कॉलोनी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , और उनकी यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने की छापेमारी,जिला पलवल में अवैध यमुना रेती के स्टॉक करने पर की सख्त कार्रवाई।

Ajit Sinha

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 पर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 1 लाख 21 हजार से अधिक वाहनों के किए गए ऑनलाइन चालान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर क्षेत्र में आज तेज रफ़्तार एक स्कूली बस पलट गई, हादसे के वक़्त बस में कोई भी छात्र -छात्राएं नहीं थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x