Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के अरविंदों मार्ग पर धंसी सड़क, हुई गड्ढे में डीटीसी बस, स्कूटी और बाइक सवार भी समां गए -देखें वीडियो  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्‍ली : दिल्ली में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते कई स्थान पर जलभराव तो कई स्थानों पर सड़क धंसने की खबरें अब  लगातार सामने आने लगी हैं।  बीती रात लगभग 9:30 बजे दिल्‍ली के अरविंदो मार्ग पर धंसी हुई सड़क से यात्रियों और खुद को बचाने के लिए ड्राइवर को अचानक दौड़ती डीटीसी बस में ब्रेक लगाना पड़ा। जब तक बस ड्राइवर उसे संभाल पाता, बस आधे से ज्यादा गड्ढे में समा चुकी थी। जब तक कोई कुछ करता, बस के साथ चल रही बाइक और स्कूटी सवार स्कूटी समेत गड्ढे में समा गए। हादसे के बाद शोर शराबा मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाइक सवार और स्कूटी सवार को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाला गया. बस में सवार लगभग  3 दर्जन लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।  हैरानी की बात यह है कि इस तरह के हादसे की वजह की जिम्मेवारी न तो पीडब्लूडी डिपार्टमेंट ले रही है और न ही जल बोर्ड डिपार्टमेंट के अधिकारी। 
 
दिल्ली की अधचिनी के पास अरविंदो मार्ग पर एम्स की तरफ से महरौली जाने वाली सड़क लगभग 20 से 25 फीट लंबा और 10 फीट से ज्यादा गहरा हिस्‍सा सोमवार की रात को धंस गया। इससे सड़क पर दौड़ रही नई डीटीसी की बस में सवार लोगों को झटके लगे और बस का आधा हिस्सा गड्ढे में घुसता चला गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, बस के साथ-साथ चल रहे स्कूटी सवार और बाइक सवार गड्ढे में समा चुके थे। आसपास के लोगों की सूझबूझ के कारण मोटरसाइकिल और स्कूटी सवारों को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वहीं, बस में सवार लगभग 3 दर्जन लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  बाद में  डीटीसी बस को क्रेन की सहायता से गड्ढे से बाहर निकाला  गया। 

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस, विधायक सोमनाथ भारती, पीडब्लूडी विभाग के और जल बोर्ड विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुए मौके पर मौजूद पीडब्लूडी और जल बोर्ड के अधिकारी एक-दूसरे आरोप लगाते हुए खुद को पाक साफ करने में लग गए और गैस पाइप लाइन के कार्य के कारण इस गड्ढे का ठीकरा उन पर फोड़ दिया। जिस तरह सड़क धंसने से इतना बड़ा गड्ढा हुआ है, उस लिहाज से कहा जा सकता है कि बस ड्राइवर की सूझबूझ और स्‍थानीय लोगों की तुरंत मदद नहीं मिलता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट और दो करोड़ दिल्लीवासियों के साथ मनाई “दिल्ली की दिवाली”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x