Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

डॉ. मनीषा मेहंदीरत्ता की टीम ने दस वर्षीय बच्चे के फेफड़ों से निकाला खिलौना एलईडी बल्ब

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सर्वोदय अस्पताल की डॉ. मनीषा मेहंदीरत्ता की टीम ने दस वर्षीय अभिषेक का ऑपरेशन कर फेफड़ों में से खिलौना एलईडी बल्ब सफलतापूर्वक निकाला है। अभिषेक सर्वोदय अस्पताल में खांसी, गले और छाती में दर्द की शिकायत लेकर आया था। सर्वोदय अस्पताल की वरिष्ठ सांस रोग विशेषज्ञ डॉ.मनीषा मेहंदीरत्ता ने बताया कि एक्सरे जांच में उसकी सांस की नली और फेफड़ों के बीच कुछ फंसा हुआ मिला।



अभिषेक को हल्का बेहोश करके मुंह के रास्ते फेफड़ों से वह पदार्थ निकाल लिया गया। अध्ययन करने पता चला कि वह पदार्थ छोटा खिलौना एलईडी बल्ब है। अभिषेक खेल-खेल में बल्ब निगल गया था और वह पेट में नहीं जाकर सांस की नली के रास्ते फेफड़ों तक पहुंच गया था। बच्चे के फेफड़ों से बल्ब को निकलते ही उसे आराम आ गया और उसके अगले दिन उसको घर भेज दिया गया। सर्वोदय हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राकेश गुप्ता ने डॉ. मनीषा मेहंदीरत्ता को सफल ऑपरेशन की बधाई दी है।

Related posts

फरीदाबाद :खट्टर साहब स्कूल- अस्पताल रैली करके दिखाएं, खट्टर बताएं कि हरियाणा के स्कूलों के 14,000 करोड़ रूपए कहां गए, केजरीवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक निजी स्कूल में प्रार्थना के दौरान पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा कर आत्म हत्या करने की कोशिश की

Ajit Sinha

पलवल: सड़क हादसे में बाइक सवार 3 नौजवान लड़कों की मौत, फरीदाबाद के एक कंपनी से ड्यूटी कर लौट रहे थे अपने घर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!