Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर मुझे बधाई नहीं देना, मुझे माला मत पहनाना , ये मेरी दिल्ली वालों से अपील है -आतिशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुनी गई है। उनके नाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बैठक में रखा, जिसमें सभी विधायकों ने अपनी सहमति जता दी है। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आज शाम साढ़े 4 बजे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एलजी से मुलाकात कर दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगें। इसके बाद श्रीमती आतिशी मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करेंगी। श्रीमती आतिशी ने अरविंद केजरीवाल का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने मुझे आम आदमी पार्टी से विधायक बनाया , मंत्री बनाया , और अब मुख्यमंत्री के लिए चुना है। अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गलत फंसाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद  केजरीवाल जैसे ईमानदार इंसान है, उन्हें बहुत परेशान किया गया । अगले चुनाव तक मुझे सीएम रहूंगी। मै दिल्ली वालों से अपील की है कि मुख्यमंत्री बनने पर मुझे बधाई नहीं देना, मुझे फूलों का माला नहीं पहनाना है। 

 

Related posts

हमारी सीमा में न कोई घुसा है, न घुसा हुआ है, भारत के तीनों सेनाएं अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है: नड्डा

Ajit Sinha

लोकसभा के नतीजों पर बोले राहुल- हिंदुस्तान की जनता ने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी के खिलाफ संदेश दिया-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने देशवासियों को खास अंदाज में दी दीपावली उत्सव की शानदार बधाई-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x