Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते पटाखे ना जलाए , सिर्फ दीप जला कर दीपावली त्यौहार मनाए: डीसी अमित अत्री  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:उपायुक्त अमित खत्री ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह अपील की है कि वे दीपावली पर पटाखें ना चलाएं और इको फै्रंडली तरीके से ही दीपों के त्यौहार को मनायें। क्योंकि पटाखों से ध्वनि, वायु प्रदूषण तथा कुछ हद तक जल प्रदुषण भी होता है। इस पर्व को दीप जलाकर मनाएं ।गुरुग्राम के मण्डलायुक्त अशोक सांगवान, पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा सहित जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलावासियों को दीपावली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने दीपों के पर्व पर जिलावासियों के लिए ईश्वर से कामना की है कि उनके घर में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली आये तथा जिला में अमन चैन व आपसी भाईचारा बना रहे।



उन्होंने कहा कि जगमगाहट सहित व आतिशबाजी रहित सुरक्षित तरीके से मनाई जाने वाली दीपावली हर परिवार को खुशियां प्रदान करती है। सभी जिलावासियों को इस दीपावली पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का प्रयोग कम करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पटाखे कई प्रकार से पर्यावरण व हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक हैं।  दीपावली पर पटाखों से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है और अस्थमा के रोगियों की संख्या बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि पटाखों से जो हानिकारक विषैली गैसें निकलती हैं उनका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पडता है और वह प्रभाव लंबे समय तक रहता है। पटाखों व आतिशबाजी से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा श्वास संबंधी रोगियों पर बुरा प्रभाव पडता है। पटाखों से गला तथा छाती जकड़न की समस्या होना आम बात हैं और खांसी, जुकाम तथा एलर्जी से पीड़ित रोगियों की स्थिति और बिगड़ जाती है, इसलिए जनहित तथा पर्यावरण हित में दीपावली पर आतिशबाजी न छोड़ेें और दीप जलाकर रोशनी के इस पर्व को खुशी से मनाएं।

Related posts

ओपन एक्सेस उपभोक्ताओं के लिए सरल प्रक्रिया – विक्रम सिंह

Ajit Sinha

लड़की से दोस्ती करने को लेकर हुए विवाद में बीएएमएस छात्र विनीत की गोली मारकर की गई हत्या, मुख्य आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

22 पुलिसकर्मियों को मानेसर एनएसजी में संगठित अपराध, विध्वंसकारी तत्वों और आतंकवादी खतरों से निपटने की दिलाई ट्रेनिंग।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!