Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बोले- आतंकी मसूद अजहर के दामाद हैं ये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और एसपी-बीएसपी गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद पर इशारों में हमला बोलते हुए यहां तक कह दिया कि वह मसूद अजहर के दामाद हैं, जो मसूद अजहर की भाषा बोलते हैं.

उन्होंने कहा, “यहां के एक कैंडिडेट आतंकी अजहर मसूद का दामाद है. वह उसी की भाषा बोलते हैं. ऐसे में यह आपको निर्यण करना है कि आतंकी की भाषा बोलने वाले को वोट करना है या बीजेपी कैंडिडेट राघव लखनपाल को.”चुनावी सभा में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच साल का कार्यकाल कांग्रेस के 55 बरसों के कार्यकालों से बेहतर है. सीएम योगी ने कहा कि पहले सहारनपुर के इलाके में गुंडा गर्दी चरम पर थी, लूट खसोट और मर्डर यहां आए दिन होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने गुडों को या तो जेल भेज दिया नहीं तो ऊपर भेज दिया. उन्होंने कहा कि पहले सहारनपुर और नोएडा जाना अपशकुन माना जाता था, लेकिन हम यहां कि मिट्टी को चंदन समझते हैं और हर जगह जाते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने यूपी में एक हजार करोड़ रुपए का निवेश कराया है. उन्होंने कहा कि पहले किसान कर्ज में डूबे थे, आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण आत्महत्या करते थे, लेकिन बीजेपी की सरकार ने किसानों का कर्जा माफ कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया है.सभा में बोलते हुए बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये नामदार के बेटे हैं. उन्होंने परिवारवाद की राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि ये जितने भी कुलदीपक हैं ये देश का सर्वनाश करने पर तुले हुए हैं.इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता योगी आदित्य नाथ ने रविवार को सहारनपुर के शाकुम्भरी देवी मंदिर में पूजा के बाद चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी.

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में मोहन लाल बड़ौली ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

Ajit Sinha

भाजपा जिला फरीदाबाद कोर कमेटी की बैठक संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा सरकार की शवयात्रा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x