Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

ग्रेटर फरीदाबाद की डिंपी जैन बनीं मिसेज इंडिया:जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जीता खिताब

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओमैक्स स्पा विलेज में रहने वाली डिंपी जैन ने जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया क्रोम का खिताब जीता है। उनके खिताब नाम होने से क्षेत्र में लोग बहुत खुश हैं और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। खिताब जीतने के बाद डिंपी जैन ने बताया कि हमारे हरियाणा प्रदेश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, अगर उनमें अटूट विश्वास हो तो वह किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की लड़कियों में हुनर की कमी नहीं है, बस उन्हें एक प्लेटफार्म की जरूरत है। श्रीमती जैन ने बताया कि वह स्वयं भी ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास करेंगी, जिससे उनको अपनी प्रतिभा को देश -दुनिया के सामने रखने का अवसर मिल सके। इस प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा किया गया था। जिसमें करीब 5000 प्रतियोगियों को पीछे छोडक़र फरीदाबाद की डिंपी जैन ने खिताब अपने नाम किया है।

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त की पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा, सीपी ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश।

Ajit Sinha

मानव रचना ने सत्र 2022-23 में प्लेसमेंट ड्राइव में नौकरी के अवसर पाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

63 हजार वोट रुपी आर्शीवाद देने पर पूर्व विधायक ललित नागर  ने जताया जनता का आभार 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x