अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने आज फतेहाबाद सर्कल कार्यालय में ऑपरेशन सर्कल फतेहाबाद की ऑपरेशनल रिव्यू कमेटी (ओआरसी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम के विभिन्न परिचालन मानकों, उपभोक्ता सेवाओं, विकास योजनाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में लंबित बिंदुओं, पीएम-एसजीएमबी योजना की प्रगति, लंबित सोलर बिलिंग मामलों, सड़कों के मध्य स्थित विद्युत खंभों के स्थानांतरण, ट्यूबवेल कनेक्शनों की स्थिति, खतरनाक विद्युत लाइनों के शिफ्टिंग कार्य, ‘मेरा गांव जगमग गांव’ योजना की प्रगति, बिलिंग दक्षता, लाइन लॉस, एटी एंड सी लॉस, राजस्व वसूली, बिजली चोरी पर कार्रवाई, ट्रांसफार्मर डैमेज दर तथा मरम्मत कार्य सहित अन्य प्रमुख पैरामीटरों पर गहन चर्चा की गई।

प्रबंध निदेशक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की विशेष समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक निर्धारित समयसीमा में पहुंचाया जाए। उन्होंने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा नए सौर कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न होने देने पर बल दिया।उन्होंने स्पष्ट किया कि सौर ऊर्जा अपनाने वाले लाभार्थियों को सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय सहायता एवं सब्सिडी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी तथा अंत्योदय परिवारों को भी प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा। नए सौर कनेक्शनों के लिए नेट मीटर की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने और गुणवत्तायुक्त सामग्री की आपूर्ति के लिए विश्वसनीय वेंडरों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए।
विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परिचालन मानकों में सुधार लाते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के लिए क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी और सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बिजली की लाइनों और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और रखरखाव के कार्य को अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश दिया ताकि बिजली आपूर्ति में गर्मी में कोई बाधा न आए। उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया और बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा। उन्होंने बकाया बिजली बिल जमा कराने को लेकर स्पेशल कार्रवाही करने को कहा।कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने टोहाना के कार्यकारी अभियंता को चार्जशीट करने के आदेश दिए। सौर ऊर्जा से संबंधित कनेक्शन में कोताही बरतने पर फतेहाबाद सिटी सब डिवीजन के कंज्यूमर क्लर्क को निलंबित करने के आदेश दिए। इसके साथ ही रतिया सब डिवीजन में कार्यरत एचकेआरएन के कर्मचारी को भी निलंबित करने का आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही या ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक उपरांत प्रबंध निदेशक ने फतेहाबाद स्टोर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ निदेशक (ऑपरेशन), मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा स्टोर कंट्रोलर उपस्थित रहे। बैठक में निदेशक (ऑपरेशन) विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता (कमर्शियल) अनिल शर्मा, मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) राजेंद्र सभरवाल, अधीक्षण अभियंता कमर्शियल एसके सिंह, सीबीओ व विजेंद्र लांबा, मॉनिटरिंग हरिदत्त, स्टोर कंट्रोलर एसएस कंटूरा सहित निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। फतेहाबाद के अधीक्षण अभियंता शिव शंकर राय सहित सभी कार्यकारी अभियंता एवं उपमंडल अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।MD
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

