Athrav – Online News Portal
हरियाणा

डीजीपी मनोज यादव ने आज किया पुलिस लाइन पंचकूला में पौधारोपण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज यहां पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने चाहिए ताकि भावी पीढी को स्वच्छ व षुद्ध वातावरण मिल सके। उन्होने कहा कि पौधारोपण के बाद उसे एक वृक्ष के रुप में विकसित करने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कर्मियों से सभी शुभ दिनों में एक पौधा लगाने का भी आग्रह किया ताकि प्रदेष में ग्रीन कवर को बढ़ाया जा सके।



पुलिस लाइन में पौधारोपण अभियान शुरू करने की पहल की सराहना करते हुए श्री यादव ने इसे सफल बनाने के लिए सभी से आगे आकर भरपूर सहयोग देने का आग्रह किया। पौधारोपण अभियान में भाग लेने वाले पुलिस कर्मियों द्वारा लगभग 800 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर, नवदीप सिंह विर्क, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, पुलिस आयुक्त पंचकुला सौरभ सिंह, एसपी टेलीकॉम पंकज नैन और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा में  83 मतदान केंद्र ‘क्रिटिकल’ और 2923 ‘वल्नरेबल’ :एडीजीपी विर्क 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्वविद्यालय की अधिकारिक बैबसाइट, लोगो तथा विजन डाॅकूमैंट का लोकार्पण भी करेंगे।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने आज आईएमटी मानेसर के उद्यमियों की समस्याएं सुनी, समाधान,फरीदाबाद में भी टाॅय सिटी बनेगी 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!