Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

डीजीपी,मनोज यादव ने प्रदेश के नागरिकों,पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रोशनी के पर्व ’दीपावली’ की बधाई दी। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव ने प्रदेश के नागरिकों व हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रोशनी के पर्व ’दीपावली’ की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखसमृद्धि की कामना की है। आज यहां जारी एक संदेश में यादव ने कहा कि रोशनी का त्यौहार दिवाली शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है जो हमें समाज के सभी वर्गों के साथ अपनी खुशी साझा करने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है। 



उन्होंने लोगों से इको-फ्रेंडली और ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि वे संबंधित प्राधिकरण के दिशानिर्देशों की अनुपालना करते हुए रोशनी के उत्सव को मनाएं।प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए, डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि वे दिवाली के दिन और अधिक मेहनत व समर्पण भाव के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि रौशनी के इस पर्व को सभी के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।

Related posts

नेताओं द्वारा भाजपा-जजपा छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में हुए शामिल, सिलसिला जारी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की ‘जागृति यात्रा‘ का पंचकूला में हुआ समापन, 25 दिनों में 1400 किलोमीटर की तय की दूरी

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: निजी अस्पताल का चिकित्सक डॉ. विशाल मलिक दो लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!