Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘इश्क’ का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, फरीदाबाद से नाइजीरियाई नागरिक अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अगर आप भी मैट्रिमोनियल साइट्स या सोशल मीडिया पर जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर कस्टम क्लीयरेंस व पार्सल के नाम पर करोड़ों रुपए डकार जाता था।नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह के सरगना सैमुअल ओगुन (Samuel Ogun) उर्फ स्टेपनी डेरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपित  मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और भारत में पहचान बदलकर रह रहा था। आरोपित  के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप 1 टैबलेट और वाई-फाई राउटर, दो अलग-अलग देशों के पासपोर्ट और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किया है:

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि सैमुअल ओगुन से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह आरोपित  मैट्रिमोनियल साइट्स से महिलाओं का डेटा चोरी करता था और हैंडसम बिजनेसमैन बनकर उनसे दोस्ती करता था। इसके बाद वह महिलाओं को झांसा देता था कि वह अपना सारा बिजनेस समेटकर भारत आ रहा है और उनसे शादी करेगा। वह फर्जी एयर टिकट भेजकर भरोसा जीतता था और फिर एयरपोर्ट पर ‘कस्टम या सिक्योरिटी जांच’ में फंसने का नाटक कर पीड़िता से पैसे ऐंठता था। आरोपित  ने एक महिला से 56 लाख और दूसरी से 1.26 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।

आरोपित  बेहद शातिर है,  एक पासपोर्ट अमान्य होने पर वह दूसरे देश गया और वहां से नई पहचान के साथ नया पासपोर्ट बनवाकर फिर भारत आया। वर्तमान में भी वह 15 से 16 महिलाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कई मामले दर्ज हैं। गौतमबुद्धनगर साइबर क्राइम पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।

Related posts

एसीपी मुरथल निधि नैन की अध्यक्षता में महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन।

Ajit Sinha

क्लब में हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए एक गुट ने ईंट फेंक कर मारी, तो दूसरे गुट ने उसपर चला दी गोली,पकड़े गए।

Ajit Sinha

पटाखों के पास जलता दिया रखने के कारण वेदांतम सोसाइटी के 17वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, काबू पाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x