Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

देवघर रोपवे हादसा: ऊपर आसमान, नीचे खाई, रात में अंधेरा, 48 लोगों की सांसे ट्रॉली में अटकी, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू -जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
झारखंड,देवघर रोपवे हादसा: देवघर में रोपवे पर अचानक कल दोपहर के लगभग तीन बजे 14 ट्रॉली में फंस गई , जिसमें लगभग 48 लोगों जिंदगी अटक गई ,और कल शुरू हुई रेस्क्यू ऑपरेशन अब तक जारी हैं। इस हादसे को लगभग 22 घंटे बीत चुके हैं, इस हादसे में 1 महिलाओं की मरने की खबर हैं। इन ट्रालियों में लगभग 48 लोग फंसे हुए थे इनमें से 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चूका हैं।

रात भर लोग ट्रॉली में फंसे रहे, ऊपर आसमान , नीचे खाई , रात के अँधेरे में फंसे हुए लोगों की सांसे अटकी रही , इनमें कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। अब जिला प्रशासन सेना, एनडीआरएफ की सहायता से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा हैं, और हेलीकॉप्टर के जरिए पानी खाने -पीने की चीजों को पहुंचाया जा रहा हैं , बताया गया हैं कि शुरुआती दौर में जिला प्रशासन द्वारा काफी हलके में लिया गया हैं। जिसका परिणाम हैं कि अब तक लोगों की सांसे अटकी हुई। जमीन से काफी ऊंचाई पर हैं।

Related posts

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अभी तक कुल 115 लोगों की मौत हुई है।

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार का ऐतिहासिक क़दम ; प्रीमियम बस एग्रीगेटर योजना हुई अधिसूचित

Ajit Sinha

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने ‘गुच्ची’ गाने पर दिखाए जबरदस्त मूव्स, वीडियो ने मचाया तहलका

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x