अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की एजीएस/क्राइम ब्रांच की टीम आज रविवार को राजस्थान पुलिस की सहायता से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार किया है,जिसका नाम प्रदीप शर्मा उर्फ़ गोलू उम्र 21 वर्ष, निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश है। अपराधी शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ़ गोलू को दर्ज एफआईआर संख्या – 710/2025 और एफआईआर संख्या 416/25, दिनांक 31.12.2025, धारा 308(2)/308(4)/ 308(5)/111(6)/111(7) और 61(2) बीएनएस के तहत पुलिस स्टेशन राय सिंह नगर, जिला गंगा नगर, राजस्थान में इस संदेह के साथ दर्ज किया गया कि उसके सहयोगियों ने यह अपराध किया है।

मार्च 2025 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने जवाहर नगर,गंगानगर,राजस्थान में रहने वाले एक व्यापारी से 04 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी.शिकायतकर्ता द्वारा जबरन वसूली की रकम देने से इनकार करने पर, गिरोह ने शूटर प्रदीप उर्फ गोलू को शिकायतकर्ता के आवास पर गोली चलाने का काम सौंपा। इसके बाद, मई 2025 के महीने में, प्रदीप उर्फ गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त व्यवसायी पर ताबड़तोड़ गोली बारी की। इस संबंध में, बीएनएस की धारा 109(2)/308/3(5) के तहत एफआईआर संख्या 285/2025, पीएस जवाहर नगर, राजस्थान में दर्ज की गई थी। उक्त मामले में आरोपी प्रदीप उर्फ गोलू एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

