Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने 500 से अधिक स्मार्ट फोन लूटने वाले गिरोह के सात सदस्यों को किया अरेस्ट, 35 फोन, दो चाकू बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: थाना दिल्ली कैंट पुलिस ने आज सात मोबाइल लूटेरों को अरेस्ट किया हैं। इन लूटेरों के कब्जे से पुलिस 35 स्मार्ट मोबाइल फोन, दो चाकू व एक बाइक बरामद किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से दक्षिण पश्चिम जिले और उसके आसपास के इलाके किए गए 14 वारदातों को सुलझाया  गया हैं। पुलिस की माने तो ये सभी आरोपितों पर 100 से अधिक डकैती , लूटपाट जैसे वारदातों को अंजाम देने का आरोप हैं। 

पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों के नाम कुलदीप उर्फ़ राहुल निवासी पूठ कलां, बुध विहार , दिल्ली , उम्र 32 साल , दीपक उर्फ़ कल्लू निवासी जे जे कालोनी , वज़ीरपुर , दिल्ली , उम्र 40 साल , विकास उर्फ़ लक्ष्मण निवासी जे जे कालोनी , वज़ीरपुर , दिल्ली , उम्र 35 साल ,राजेश उर्फ़ राजा निवासी फेस -1 , विजय विहार , नई दिल्ली , उम्र 32 साल , परमजीत सिंह उर्फ़ निक्का निवासी सी -ब्लॉक जहँगीरपुरी , नई दिल्ली , उम्र 36 साल , घनश्याम सिंह उर्फ़ सागर निवासी निहाल विहार , नई दिल्ली , उम्र 40 साल व पवन निवासी फेस -1 , विजय विहार , नई दिल्ली हैं।  पूछताछ में  कुलदीप उर्फ़ राहुल ने स्वीकार किया हैं वह अब तक 500 से अधिक स्मार्ट मोबाइल फोन लूट चुका हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फारेस्ट विभाग के एक कर्मचारी को 19000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज ग्रुरुग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बुर्के में फायरिंग करती नजर आई लेडी,खुद को बता रही थी गैंगस्‍टर की बहन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!