Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली ब्रेकिंग: सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने एक खतरनाक अपराधी एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ स्कूटी पर पकड़ा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: थाना ज्योति नगर द्वारा क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए विभिन्न पहल की गई हैं, जिससे क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, हरेश्वर वी. स्वामी, IPS, डीसीपी/उत्तर -पूर्वी जिला के मार्गदर्शन में अपराधियों की पहचान मैनुअल, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से की जा रही है और ‘रोको टोको’ योजना के तहत प्रभावी पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में, गत 09 मई 25 को इंस्पेक्टर वेदप्रकाश, थानाध्यक्ष ज्योति नगर के नेतृत्व व दीपक चंद्रा गुनवंत, एसीपी /गोकलपुरी के निरीक्षण में थाना ज्योति नगर की टीम जिसमे एचसी राहुल, गुड्डू राम, कांस्टेबल . अनिल, अमित व नितिन शामिल थे ने रात्रि गश्त के दौरान वज़ीराबाद रोड स्थित दिल्ली जल बोर्ड, के पास  सर्विस रोड, पर एक संदिग्ध को स्कूटी पर देखा।

पुलिस टीम  को देखकर जब संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगा, तो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ज़ीशान अंसारी पुत्र शरीफ अंसारी निवासी बी-107, कबूतर मार्केट, वेलकम, दिल्ली, उम्र-26 वर्ष बताया। भागने के  कारण का संतोषजनक उत्तर न देने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल (.32 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी संख्या UP-16CB-6074 को जब्त कर लिया गया.सघन पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर खुलासा किया कि वह पहले भी थाना  जाफराबाद में दर्ज स्नैचिंग के एक मामले में संलिप्त रहा है| विस्तृत जांच में सामने आया की आरोपित  जीशान ने कुछ दिन पहले कर्दमपुरी में अमित नामक व्यक्ति के घर के सामने फायरिंग की थी जिसमे थाना ज्योति नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(6)/351(2) व शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मुकदमा दर्ज है।आरोपित के पास से मिले हथियार के स्रोत व उसकी अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

अधिक वजन वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया जाए – अनिल विज

Ajit Sinha

विपक्षी नेताओं की जासूसी पर बोले राहुल गांधी- हम डरने वाले नहीं हैं, हम लड़ने वाले लोग हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में चार साल से फरार एक आरोपित को बीपीटीपी थाने की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x