Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, 2026 की मेरी यात्रा सोमनाथ दादा के चरणों में सर झुकाकर के हुई है-वीडियो सुने


अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली
2026 के आरंभ के बाद ये मेरा गुजरात का पहला दौरा है। और सुखद इसलिए भी है क्योंकि 2026 की मेरी यात्रा सोमनाथ दादा के चरणों में सर झुकाकर के हुई है। और अब मैं राजकोट में इस शानदार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूं। यानी विकास भी, विरासत भी, ये मंत्र हर तरफ गूंज रहा है। मैं देश और दुनियाभर से यहां पधारे आप सभी साथियों का वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट में स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।
साथियों,
जब भी वाइब्रेंट गुजरात समिट का मंच सजता है, तो मुझे सिर्फ एक समिट नहीं दिखती, मुझे 21वीं सदी के आधुनिक भारत की वो यात्रा नजर आती है, जो एक सपने से शुरू हुई और आज एक अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है। दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात की ये यात्रा एक ग्लोबल बेंचमार्क बन गई है। अभी तक इसके 10 एडिशन हो चुके हैं, और हर एडिशन के साथ इस समिट की पहचान और भूमिका दोनों मजबूत होती रही है।
साथियों,
मैं वाइब्रेंट गुजरात समिट के विजन के साथ पहले दिन से जुड़ा रहा हूं। शुरूआती दौर में हमारा मकसद था कि गुजरात के सामर्थ्य से दुनिया परिचित हो, लोग यहां आएं और यहां निवेश करें, और इससे भारत को फायदा हो, दुनियाभर के निवेशकों को भी फायदा हो। लेकिन आज ये समिट इंवेस्टमेंट से भी आगे बढ़ कर ग्लोबल ग्रोथ, इंटरनेशनल कॉरपोरेशन और पार्टनरशिप का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन गई है। बीते सालों में ग्लोबल पार्टनर्स की संख्या लगातार बढ़ती गई है, और समय के साथ ये समिट इंक्लूजन का भी बहुत बड़ा उदाहरण बन गई है। यहां कॉर्पोरेट ग्रुप्स के साथ-साथ, को-ऑपरेटिव्स, MSMEs, स्टार्ट-अप्स, मल्टी लेटरल और बाय-लेटरल संगठन, इंटरनेशनल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स, सभी एक साथ संवाद करते हैं, चर्चा करते हैं, गुजरात के विकास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।

साथियों,
बीते दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात समिट ने लगातार कुछ नया, कुछ विशेष किया है। वाइब्रेंट गुजरात की ये रीजनल समिट भी इसका एक उदाहरण बन गई है। इसका फोकस गुजरात के अलग-अलग हिस्सों के Untapped potential को performance में बदलने का है। जैसे किसी क्षेत्र में Coastal line का सामर्थ्य है., तो कहीं एक लंबी Tribal Belt है, कहीं Industrial Clusters का एक बड़ा इकोसिस्टम है, तो कहीं, खेती और पशुपालन की समृद्ध परंपरा है। यानी गुजरात के अलग-अलग रीजन्स की अपनी ताकत है। वाइब्रेंट गुजरात की रीजनल समिट, गुजरात की इन्हीं रीजनल संभावनाओं पर फोकस करते हुए आगे बढ़ रही है।

साथियों,
21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। बीते वर्षों में भारत ने बहुत तेज प्रगति भी की है। और इसमें गुजरात की, आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनॉमी बनने की तरफ तेज गति से आगे बढ़ रहा है। और जो आंकड़े आ रहे हैं, उससे ये साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। भारत दुनिया की fastest growing large economy है, इंफ्लेशन काबू में है, एग्रीकल्चर प्रोडक्शन में भारत नए रिकॉर्ड बना रहा है, भारत मिल्क प्रोडक्शन में नंबर वन है, जेनरिक मेडिसिन प्रोडक्शन के मामले में भारत नंबर वन है, दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा वैक्सीन्स बनाता है, उस देश का नाम भारत है।
साथियों,
भारत की ग्रोथ से जुड़ी फैक्ट शीट, Reform, Perform & Transform के मंत्र की सक्सेस स्टोरी है। बीते 11 वर्षो में भारत, दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर बना है, हमारा यूपीआई, दुनिया का नंबर वन रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म बना है। कभी हम 10 में से 9 मोबाइल बाहर से मंगाते थे। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफेक्चरर है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इकोसिस्टम है। सोलर पावर जेनरेशन के मामले में भी टॉप तीन देशों में से भारत एक हैं। हम तीसरे बड़े एविएशन मार्केट हैं, और मेट्रो के मामले में भी हम दुनिया में टॉप थ्री नेटवर्क में शामिल हो गए हैं।

Related posts

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी यह जान लें कि वे कानून से उपर नहीं हैं-गौरव भाटिया

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार हजारों परिवारों को जहां झुग्गी, वहीं देगी पक्का मकान, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

मुझे अरेस्ट करने से देश की समस्याएं, बेरोजगारी और अशिक्षा दूर नहीं होगी, आपके अहंकार की संतुष्टि जरूर हो जाएगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x