Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीसी निशांत कुमार यादव ने पटौदी मंडी में फसल खरीद का लिया जायजा, किसानों से की बातचीत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से फसल खरीद के दौरान मंडिय़ों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधाओं व आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी वीरवार की दोपहर पटौदी अनाज मंडी पहुंचे और मंडी में बाजरा फसल खरीद के दौरान किसानों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

डीसी ने किसानों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि उचित एवं औसत गुणवत्ता (एफएक्यू) वाले बाजरे की खरीद प्रचलित बाजार दर पर उन किसानों से की जाएगी, जो मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत और सत्यापित हैं। किसानों को प्रचलित मंडी दर और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अंतर का भुगतान राज्य सरकार की भावांतर भरपाई योजना के तहत दिया जाएगा। फसल खरीद की राशि का भुगतान 72 घंटे के अंदर-अंदर सीधा किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में फसल खरीद के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के लिए जो मापदंड निर्धारित किए गए हैं उन्हें सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाए ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए मंडियों में पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इस दौरान किसानों द्वारा धीमी गति से की जा रही खरीद की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को खरीद स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही मंडी में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए ताकि फसल उठान में परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर  एसडीएम पटौदी संदीप अग्रवाल, तहसीलदार रीटा ग्रोवर, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह सहित मार्किट कमेटी व हैफेड सहित फसल खरीद से संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: लूट के लिए कारोबारी दंपती के कर्मचारी अमन हयात खान ने की थी हत्या, गिरफ्तार-देखें वीडियो 

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने फरीदाबाद ऑपरेशन सर्कल की ओआरसी समीक्षा बैठक ली

Ajit Sinha

गुरुग्राम को जलभराव से मुक्त करना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है : राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x