Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

‘इंश्योरेंस’ के नाम पर करोड़ों की ठगी, सेक्टर-10 में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेज-1 पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश कर तीन ठगों को दबोचा है,जो सेक्टर-10 के डी ब्लॉक स्थित एक बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कॉल सेंटर संचालित लोगों को उनकी ‘लैप्स बीमा पॉलिसी’ का पैसा वापस दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे थे. पुलिस ने 20 बैंक खातों में जमा करीब 1.20 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्रिंटर और सबसे महत्वपूर्ण ‘डाटाशीट’ बरामद की है।

पुलिस के गिरफ्त में खडे वरुण शर्मा, मदन गुप्ता और प्रदीप वर्मा को पुलिस ने डी-226 सेक्टर-10 से गिरफ्तार किया गया है. एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना वरुण, Justdial जैसी कंपनियों से 10 हजार रुपये में हजारों लोगों का पर्सनल डाटा खरीदता था। इसके बाद कॉल सेंटर के कर्मचारी लोगों को फोन कर LIC पॉलिसी मैच्योर कराने या रियल स्टेट में निवेश के नाम पर 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की ठगी करते थे। ठगी की इस रकम का इस्तेमाल आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी (Betting) में करते थे। जिसमें 20 प्रतिशत पर खाता खरीदकर 80 प्रतिशत रूपये अपने बैंक खातों में जमा करा लेते थे.शैव्या गोयल ने बताया कि इस प्रकार की ठगी से सम्बन्धित 20 से अधिक शिकायतें NCRP पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं. आरोपियों ने ठगी की रकम 20 बैंक खातों में जमा करीब 1.20 करोड़ रुपये जमा कराया था जिसे फ्रीज करा दिया गया है.

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: एसटीएफ पलवल की टीम ने आज 15000 रूपए के एक इनामी बांछित अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने दो हथियार सप्लायरों को 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन सहित किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

19 वर्षीय नरेन्द्र उर्फ नितिन के हत्या मामले में 4 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x