Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

लूट के दौरान एक बुजुर्ग महिला मीरा देवी की हुई हत्या के मामले में अपराध शाखा, पलवल ने तीन बदमाशों को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: अपराध शाखा, पलवल की टीम ने लूट की वारदात के दौरान गत 2 फ़रवरी 2022 को रेलवे रोड , कैलाश कॉलोनी, पलवल निवासी एक बुजुर्ग महिला मीरा देवी की गई हत्या के सनसनीखेज मामले में तीन बदमाशों को अरेस्ट किया हैं। इन बदमाशों को मुकदमा नंबर-117, दिनांक 2 फ़रवरी 2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 397 , 394 , 459 , 302 , 34 एंव 25 -54 -59 आर्म्स एक्ट, थाना कैंप, पलवल मेंअरेस्ट किया गया हैं। इनके कब्जे से दो देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस व एक बाइक मिलने पर इनके के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 25 -54 -59 आर्म्स एक्ट , थाना कैंप, दिनांक 16 फ़रवरी 2022 को अलग से मुकदमा नंबर -180 दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो अरेस्ट किए गए बदमाशों के नाम बिंटू,संदीप व अरुण, निवासी कैलाश नगर,पलवल, हैं। इन तीनों आरोपितों पर दिल्ली,उत्तर प्रदेश व हरियाणा में लूट, हत्या , छीनाछपटी व नशीला पदार्थ की तस्करी करने के काफी मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस का कहना हैं कि तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर अगले चार दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। इस अवधि के दौरान मृतका मीरा देवी की हत्या के दौरान हुई लूटपाट, के सामानों को बरामद किया जाएगा। पुलिस ने इन तीनों बदमाशों को एक सूचना के दौरान अरेस्ट किया गया था।

Related posts

वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार बदमाश हवालत तोड़कर फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप- जांच के आदेश

Ajit Sinha

हरियाणा: महामरी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा की अवधि 7 जून तक बढ़ाई, अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड में डीटीपी इंफोर्स्मेंट की कार्रवाई से मचा हड़कंप,भाजपा नेत्री का भी बोर्ड उखाड़ा,सीएम से शिकायत की धमकी-देखें वीडियो     

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x