Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना का कोहराम: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित 134 नए मामले आए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण का तांडव कब खत्म होगा यह तो जिला प्रशासन को तो बिल्कुल नहीं मालूम हैं, पर शहर की जनता चाहे तो डॉक्टरों द्वारा बताएं गए नियमों का पालन करे तो आमजन इस कोरोना महामारी से अवश्य बच सकता हैं। यह तो ऐसा बीमारी हैं जिससे घबराने की जरुरत नहीं हैं पर उससे लड़ने की बहुत जरुरत हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस बिमारी को मात देकर अपनों के बीच पहुंच चुके हैं। आज जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित 134 नए केसों की जानकारी दी हैं।  
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 31167 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 10835 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 20257लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 27579 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 23041 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 19008 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 445  की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 3588 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 552 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 858 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 2103  मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 75 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  89 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 18 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । 125 ऐसे मरीज हैं जो 10 दिनों से ज्यादा से  अस्पताल में दाखिल हैं आज जिले में  134 नए केस  आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

फरीदाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी के अमृता अस्पताल के आगमन को लेकर जिलाधीश यशपाल ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट किए नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सागरपुर में अटल भूजल योजना के तहत चित्रकला किया प्रतियोगिता का आयोजन: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गुरुकुल में लगभग दो एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से इंडस्ट्रियल प्लॉटिंग की जा रहीं हैं,नगर निगम की मिलीभगत से।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!