Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद जिले में चहल -पहल के साथ कोरोना संक्रमित केसों में बढ़ौतरी हो रही हैं, 3 नए केसों के साथ 140 मरीज हो गई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में जैसे जैसे लोगों की चहल पहल तेजी से बढ़ रहीं हैं, इससे कई लगभग लोगों  के चेहरे पर खिलने लगे हैं और ख़ामोशी और उनका तनाव धीरे -धीरे खत्म होने की  तरफ तेजी से बढ़ रहा हैं पर एक चिंता का बिषय जरूर हैं कि इन दिनों कोरोना संक्रमित केसों की संख्या भी बढ़ रहीं हैं, अब जिले तीन नए कोरोना संक्रमित केसों के साथ बढ़ कर अब 140 हो गई हैं। यह आंकड़े तब से बढ़ रहे जब जिला प्रशासन कोरोना संक्रमित केसों को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहीं हैं। हालांकि कोरोना संक्रमित से ग्रस्त मरीज ठीक भी हो रहे हैं।     

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 8124 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 5534 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 7084 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 6323 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5799 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 384 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 140 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 55 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा पांच पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 75 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related posts

फरीदाबाद में  पहले तो एक शख्स की हत्या कर दी गई, फिर उसकी डेड बॉडी अस्पताल के शव गृह से गायब हो गई, देखें वीडियो।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर का लोगों ने किया शाही स्वागत, जमकर की गई फूलों की बारिश-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार बैंक के रीजनल मैनेजर को जोरदार टक्कर मार दी, दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!