Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में नए नए कोरोना पॉजिटिव केसों के साथ कंटेनमेंट जोनों का भी इजाफा हुआ हैं,ये काफी गंभीर बिषय हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले भर से प्रति दिन कोरोना पॉजिटिव के नए नए केसों के साथ -साथ कंटेनमेंट जॉन में भी बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा हैं। जो जिला प्रशासन और आमजनों के लिए चिंता का बिषय हैं, लंबे समय से चली आ रहीं इस समस्याओं से लग नहीं रहा कि इस संकट से आमजनों को जल्द छुटकारा नहीं मिल पाएगा। अब तक गरीब मजदूरों के लिए आर्थिक स्थिति ख़राब थी पर अब लग रहा हैं कि माध्यम वर्गीय लोगों की भी अब जल्द ही आर्थिक स्थिति ख़राब हो जाएगी। अब 7 नए कोरोना पॉजिटिव केसों के साथ उसकी कुल संख्या 144 हो गई हैं। इसमें कुल 75 लोगों को ठीक हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 7224 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 5534 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 7080 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 6673 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5845 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 684 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 144 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 59 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा पांच पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 75 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात ऑटो नहीं रोकने पर ऑटो चालक की चाकू घौंप कर सनसनीखेज हत्या कर दी, उसका साथी गंभीर रुप से घायल है।

Ajit Sinha

विपुल गोयल दादा लख्मी फिल्म का एक शो 22 नवम्बर को एल्डिको मॉल में निशुल्क अपने क्षेत्र के लोगों को दिखाएंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एस.एस.बी. अस्पताल के सीएमडी डॉ. एस.एस. बंसल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!