Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

जिला अध्यक्षों की ताकत और जिम्मेदारी बढ़ाएगी कांग्रेस


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में इंदिरा भवन में जिला कांग्रेस समिति अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में महाराष्ट्र, मुंबई रीजनल कांग्रेस, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ के जिलाध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों और महासचिवों के साथ कांग्रेस संगठन को जिला स्तर पर मजबूत बनाने पर गहन चर्चा हुई। बैठक में एआईसीसी के विभिन्न विभागों द्वारा मीडिया, सोशल मीडिया, प्रॉपर्टीज़, संगठन की संरचना, कोषाध्यक्ष और ट्रेनिंग पर छह प्रजेंटेशंस भी दी गई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया व प्रचार के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बताया कि पिछले सप्ताह जिला कांग्रेस समिति अध्यक्षों की पहले चरण की बैठक हुई थी, आज उसी कड़ी में दूसरे चरण की बैठक हुई।पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी जिला कांग्रेस समितियों को अधिक ताकत देने जा रही है। उम्मीदवार चुनने के वक्त होने वाली बैठकों में जिला अध्यक्षों की सहभागिता बढ़ेगी। साथ ही, जिलाध्यक्षों के कार्यों का आकलन किया जाएगा,जिसमें मतदाता सूची से लेकर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थिति और प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। पंचायत,निकाय,विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में जिले के मतदान प्रतिशत में वृद्धि या गिरावट भी उनके कार्य मूल्यांकन का आधार बनेगी। उन्होंने कहा, यह पहली बार है कि कांग्रेस इस तरह की बैठकों का आयोजन कर रही है। बैठक के अगले चरण का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा, जिसमें बाकी बचे राज्य शामिल होंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी-जेजेपी के सिर्फ किरदार बदले हैं, लेकिन उनका गठजोड़ वहीं है- हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हम सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन अभी ताकत को और चार गुना बढ़ाना है: जेपी नड्डा

Ajit Sinha

दिल्ली कैबिनेट ने आईबी अधिकारी स्वर्गीय अंकित शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपये सम्मान राशि देने को मंजूरी दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x